ghcalive

( IND vs BAN ): ईशान किशन ने लगाया वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक, क्रिस गेल-सहवाग सहित कई दिग्गजों को छोड़ा पीछे

सार

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 227 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने इससे पहले 11 अप्रैल 2003 को उसके खिलाफ ढाका में 200 रन से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

विस्तार

ईशान किशन ने वनडे करियर में अपना पहला दोहरा शतक बांग्लादेश के खिलाफ शनिवार (10 दिसंबर) को लगाया। यह उनके करियर का पहला शतक भी है। किशन ने चटगांव में अपनी पारी के दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। वह वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। किशन 131 गेंद पर 210 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 24 चौके और 10 छक्के लगाए। वहीं, अनुभवी विराट कोहली ने 113 रन की पारी खेली।

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में 227 रन से जीत हासिल की। बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे में यह सबसे बड़ी जीत है। उसने इससे पहले 11 अप्रैल 2003 को उसके खिलाफ ढाका में 200 रन से जीत दर्ज की थी। मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। भारत ने 50 ओवर में आठ विकेट पर 409 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेशी टीम 34 ओवर में 182 रनों पर सिमट गई।

गेल से आगे निकले किशन
किशन ने 126 गेंद पर अपना दोहरा शतक लगाया। क्रिस गेल की बात करें तो उन्होंने 2015 विश्व कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ 215 रन की पारी खेली थी। गेल ने ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में 138 गेंद पर दोहरा शतक लगाया था। किशन ने भारत के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और रोहित शर्मा ने दोहरा शतक लगाया था। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो वह दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के सातवां बल्लेबाज हैं। यह वनडे का नौवां दोहरा शतक है। रोहित शर्मा एक से ज्यादा दोहरे शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं। उन्होंने तीन बार ऐसा किया है।

भारत के लिए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ीरनखिलाफसाल
रोहित शर्मा264श्रीलंका 2014
वीरेंद्र सहवाग219वेस्टइंडीज2011
ईशान किशन210बांग्लादेश2022
रोहित शर्मा209ऑस्ट्रेलिया2013
रोहित शर्मा208*श्रीलंका2017
सचिन तेंदुलकर200*दक्षिण अफ्रीका2010

सहवाग को छोड़ा पीछे
ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी। किशन अपनी पारी के दौरान भारत के लिए वनडे में सबसे तेज 150 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बने। इस मामले में भी उन्होंने सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा था। किशन ने 103 गेंद पर 150 रन पूरे कर लिए थे। सहवाग ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 2011 में इंदौर में 112 गेंद पर 150 रन पूरे किए थे। उस पारी में सहवाग ने 219 रन बनाए थे।

ईशान किशन बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सहवाग ने 2011 के विश्व कप में बांग्लादेश के खिलाफ 175 रनों की पारी खेली थी।

भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर ने लगाया शतक
भारत के लिए दो साल बाद किसी ओपनर बल्लेबाज ने शतक लगाया है। पिछला शतक जनवरी 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित शर्मा लने लगाया था। उन्होंने बेंगलुरु में 119 रन की पारी खेली थी।

Facebook:- https://www.facebook.com/profile.php?id=100086192450228

Instagram:- https://www.instagram.com/ghcalive_/

Twitter:- https://twitter.com/ghcalive

Telegram:- https://t.me/joinchat/AAAAAEL9JQom182v-Hidug

Pinterest:- https://in.pinterest.com/ghcalive/

YouTube:- https://www.youtube.com/channel/UCCBGToyoy8-r61Wjc2np77A

Facebook
LinkedIn
Telegram
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Our Post

WhatsApp
Telegram
WhatsApp
Telegram